प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड के आदेश के अनुपालन में विभागों ने की संयुक्त कार्यवाही

News Khabar Express

देहरादून: प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड के आदेश के परिपालन में संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 रेस्टोरेंट सील किए। जिला प्रशासन के सहयोग से ठंेुनम रेस्टोरेंट द गार्डन प्रोजेक्ट मसूरी रोड मालसी बरगल तथा राजपुर रोड स्थित थ्वदमेजं तिब्बत लेन राजपुर रोड पर जिला प्रशासन के सहयोग से विद्युत विभाग, प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सील कर दिया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी के निर्देशों क्रम में एसडीएम सदर हरिगिरि ने तहसीलदार सदर को विभागों की संयुक्त टीम के साथ मौके पर सहयोग हेतु भेजा गया, जिस पर संयुक्त टीम द्वारा सीलिंग की कार्यवाही की गई। मानकों के अनुसार न होने पर प्रदूषण नियंत्रण के ओदश 17 फरवरी 2025 के क्रम में उक्त रेस्टोरेंट पर सीलिंग की कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार सदर सुरेन्द्र देव, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अमित पोखरियाल, एसडीओ विद्युत विभाग एस.वी यादव, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एमएम चौहान उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए, इसके संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सत्र विकसित उत्तराखंड के दस्तावेज और प्रदेश भू संपदा और स्वरूप को संरक्षित करने वाले विधेयक पारित होने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने प्रतिक्रिया […]

You May Like