मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में ई-विधान एप्लीकेशन का लोकापर्ण किया…

News Khabar Express

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे।

इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।

Next Post

पीएनबी ने इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर…

देहरादून: देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आईटीबीपी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एस.पी. सिंह, महाप्रबंधक पीएनबी और एस.सी. ममगैन, महानिरीक्षक (प्रशासन) ने आईटीबीपी मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू का आदान-प्रदान विनय कुमार गुप्ता, […]

You May Like