केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर लाखों ठगी, टिकट की बुकिंग ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा

News Khabar Express

देहरादून से केदारनाथ तक के लिए हेली टिकट की बुकिंग के नाम पर पुणे के परिवार से सात लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जाखन निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शीलता विजय निवासी पुणे ने पुलिस को तहरीर में बताया कि पिछले साल मई में उन्होंने परिवार संग केदारनाथ यात्रा के लिए देहरादून से हेली सेवा की टिकट बुक करवाई थी। भावना हिमालयन नाम से ट्रैवल कंपनी चलाने वाले अनुराग निवासी जाखन ने यह बुकिंग की।

अनुराग ने सात लाख रुपये एडवांस ले लिए। पुणे का परिवार केदारनाथ यात्रा के लिए देहरादून पहुंचा। लेकिन, आरोपी टिकट नहीं दिला पाया। कई बार गुहार करने के बाद भी टिकट नहीं दी गई। इस कारण परिवार केदारनाथ के दर्शन नहीं कर पाया। आरोपी से रकम वापस मांगी तो लौटाई नहीं। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।

Next Post

गौरवान्वित हुआ जनपद: केदारनाथ यात्रा 2024 को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को स्कॉच अवार्ड

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केदारनाथ यात्रा 2024 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसे उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा द्वारा जिलाधिकारी की […]

You May Like