जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में IED ब्लास्ट में दो सैनिक शहीद, एक घायल…

News Khabar Express

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने इस घटना की पुष्टि की और इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स का बयान
सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया, “अखनूर सेक्टर के लालेअली क्षेत्र में बाड़ (फेंस) गश्त के दौरान संदिग्ध IED विस्फोट हुआ, जिसमें दो सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी। हमारी टुकड़ियां इलाके में दबदबा बनाए हुए हैं और तलाशी अभियान जारी है” व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने आगे लिखा, “हम दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

सेना और सुरक्षा बलों ने घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया है और संभावित आतंकी गतिविधियों की जांच के लिए तलाशी अभियान जारी है। यह घटना सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद चिंताजनक मानी जा रही है।

Next Post

उत्तराखण्ड की उन्नति शर्मा ने जूडो प्रतियोगिता के 63 क्रिगा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक…

देहरादून: उत्तराखण्ड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न राज्यों से आये खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान आयोजित की जा रही जूडो प्रतियोगिता में महिला वर्ग (63 किग्रा) का फाइनल मुकाबला आज उत्तराखण्ड तथा मध्यप्रदेश के खिलाडियों के मध्य खेला […]

You May Like