मुख्यमंत्री ने किया श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की पुस्तिका एवं कैलेंडर का विमोचन

News Khabar Express

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वर्ष 2025 के कैलेंडर एवं चारधाम यात्रा की जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं देश की सात विभिन्न भाषाओं में तैयार पुस्तिका देश भर के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिये प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि चारों धामों के तीर्थ स्थलों पर आधारित कैलेण्डर भी यात्रा को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं पुस्तिका शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा देने में मददगार होंगे। शीतकालीन यात्रा को राज्य की आर्थिकी को बढावा देने वाला प्रयास बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा की भांति शीतकालीन प्रवास स्थलों पर भी यात्रियों की सुविधाओं की आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के आला अधिकारी तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Next Post

मुख्यमंत्री ने की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि स्वीकृत…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदाग्रस्त एवं ग्रामीण क्षेत्र खैर मानसिंह, द्रोण द्वारा, थेवा मालदेवता, अस्थल, अखण्डवाली भिलंग में 500 सोलर स्ट्रीट लगाये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना हेतु रू0 28.69 लाख (रु० अट्ठाईस लाख उनहत्तर हजार मात्र) की […]

You May Like