उत्तरकाशी: डीएम ने किया नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के बूथों का निरीक्षण…

News Khabar Express

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के बूथों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

चिन्यालीसौड़ में मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चल रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित व सुचारु ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था और आचार संहिता के अनुपालन पर कड़ी निगरानी रखी जाय। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अनेक मतदाताओं से भी वार्ता मतदान स्थल की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया।

Next Post

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अनेक पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया…

नागर निकाय सामान्य निर्वाचन में मतदान के दिन वृहस्पतिवार सुबह से जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी आशीष भटगांई एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर घोड़के ने नगर पालिका बागेश्वर के बिलौना,उद्योग केंद्र, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत, उद्यान नर्सरी, मंडलसेरा सहित अनेक पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का […]

You May Like