10वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए आज से खुले स्कूल, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई

News Khabar Express

प्रदेश में 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल आज से भौतिक रूप से खुल गए हैं। जबकि आंगनबाड़ी केंद्र, कक्षा नौ और इससे नीचे के बच्चों के स्कूल अगले आदेश तक बंद ही रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का आदेश किया था, लेकिन अब कक्षा 10 वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को भौतिक रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है।

मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्कूल खुलने के समय कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौड़ी में करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसको लेकर तैयारियां चल रही है. इन्ही तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पौड़ी मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री धामी डोर-टू-डोर मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे. भाजपा […]

You May Like