शुभ लग्न में खुले द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, 300 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

पंच केदार में द्वितीय भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज शुभ लग्न में साढ़े 11 बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर 350 से अधिक श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली को दस बजे मंदिर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई।

पुजारी टी गंगाधर लिंग ने पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों, हकहकूक धारियों की उपस्थिति में विधि-विधान से मंदिर के कपाट खोले। इसके बाद भगवान मदमहेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से अलग कर निर्वाण रूप व उसके बाद श्रृंगार रूप दिया गया। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। कपाट खुलने के माैके पर पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश द्वारा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।

Next Post

Uttarakhand : गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 40 के पार पहुंचा दून का पारा, गर्म हवाएं चलने का अलर्ट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। दून में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी गर्म हवाएं झुलसा सकती हैं। मौसम […]

You May Like