रुद्रप्रयाग की बेटी का परचम: अंजली ने राष्ट्रीय मैराथन में हासिल किया दूसरा स्थान…

News Khabar Express

जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ तहसील के देवर गांव की होनहार बेटी अंजली ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय रेड रन मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।

इस मैराथन का आयोजन राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा एचआईवी नियंत्रण और जागरूकता के लिए किया गया था। ये आयोजन 18 जनवरी को गोवा में आयोजित किया गया था।देश के 26 राज्यों के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्रीपद येसीनाइक ने इस आयोजन का शुभारंभ किया।अंजली के पिता भरत सिंह अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इससे पहले अंजली ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीत हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई थी।

राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर आने के लिए अंजली को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री द्वारा 35,000 रुपये की नगद धनराशि का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने न केवल उत्तराखंड का मान बढ़ाया, बल्कि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा भी बन गईं।अंजली की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि उत्तराखंड के युवाओं में अद्भुत क्षमता है। वह आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को छूने का हौसला रखती हैं।

Next Post

अवस्थापना सुविधाओं को संभालेंगी खेल अकादमी…

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के व्यापक विस्तार के बाद अब उसके दीर्घकालिक उपयोग को लेकर भी काम शुरू हो गया है। जहां-जहां खेल सुविधाएं बढ़ाते हुए आधारभूत ढांचे तैयार हो रहे हैं, वहां खेल अकादमी खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ताकि राष्ट्रीय खेलों […]

You May Like