पहाड़ से लेकर मैदान तक अभी एक बार और सताएगी ठंड, अगले हफ्ते बदलेगा मौसम

News Khabar Express

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर ठंड सताएगी। प्रदेशभर में अगले सप्ताह हल्की बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में भी हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि 11 मार्च तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर हवाओं में दिख रहा है।

यही वजह है कि बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया, 13 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद से ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी। वहीं, सात मार्च के देहरादून के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार हैं।

Next Post

10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई तिथि

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय कर घोषित की गई। 10 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि तय होने […]

You May Like