विधायक हरबंस कपूर के निधन पर कर्नल कोठियाल ने जताया शोक

News Khabar Express

देहरादून, बीजेपी के वरिष्ठतम विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर आप के सीएम पद प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने आज उनके आवास पर जाकर उनके अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। आज सुबह ही कैंट से बीजेपी के वरिष्ट विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरवंश कपूर का निधन हो गया था। उनके निधन होने के बाद उन्हें श्रद्वांजलि देने के लिए सैकडों लोग उनके आवास पर पहुंचे।
इस दौरान हरबसं कपूर को श्रद्वांजलि देते हुए कर्नल कोठियाल ने बताया कि हरबंस कूपर बहुत ही सरल स्वभाव के इंसान थे, जिन्होंने 4 दशकों तक सक्रिय राजनीति की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश को हरबंस कपूर के जाने से बहुत बडा नुकसान हुआ है। हरबसं कपूर का अचानक चले जाना बहुत ही दुखद है। उन्हेांने कहा कि 8 बार के विधायक हरबंस कपूर अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे और हर वर्ग के लोगों से उनका सीधा लगाव था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें

Next Post

विधानसभा चुनाव को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्टेटों को दिया गया प्रशिक्षण

हल्द्वानी, आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व पादर्शिता से सम्पादित करने हेतु जोनल, सेक्टर मजिस्टेट व जोनल सेक्टर पुलिस आफिसर्स का प्रथम प्रशिक्षण सोमवार को प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र बागजाला गौलापार मे आयोजित हुआ। सम्बोधित करते हुये उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने कहा कि शीघ्र ही विधानसभा सामान्य […]

You May Like