मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

News Khabar Express

 

रामनगर, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रामनगर आगमन पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री का प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

हेलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने करीब पाकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने उनके साथ सेल्फी तथा समूह फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने की भी प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री के साथ बिताए इन यादगार पलों का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर खुशी जाहिर की।

रामनगर पहुंचने पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

  चंपावत, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले को स्वास्थ्य एवं पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री एमआरआई सेवा का शुभारंभ करने के साथ ही कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि […]

You May Like