नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…

News Khabar Express

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे जनहित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Next Post

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…

हल्द्वानी 20 मार्च। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। जनसभा […]

You May Like