चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…

News Khabar Express

चिन्यालीसौड़। पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ आगमन के दौरान बड़ेथी भाजपा बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की सुपुत्री आशिका रावत के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की।

विवाह समारोह में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, गीता राम गौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, गोपाल सिंह रावत, वार्ड नंबर 7 बड़ेथी के सभासद मनवीर, मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती, पूर्व प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन से विवाह समारोह में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्रीय विकास को लेकर चर्चा भी की।

Next Post

बीरों देवल में महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

रुद्रप्रयाग। जनपद के विकासखंड अगस्त्यमुनि स्थित ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। उन्होंने मां चंडिका मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ में भाग लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस […]

You May Like