मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा क्षेत्र की जनता से मुलाकात की, समस्याएं सुनी

News Khabar Express

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह खटीमा में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की परेशानियों को दूर कराने के प्रति गंभीर है और आमजन की समस्याओं का निराकरण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि लोगों को अपने काम के लिये अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को नियमित रूप से जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस आदि की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है और जनहित में जटिल से जटिल मुद्दों को भी सुलझाया जा रहा है।

इस दौरान मेयर काशीपुर दीपक बाली, रूद्रपुर विकास शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टुरना, दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा,राजपाल सिंह , गंभीर सिंह धामी ,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।

Next Post

मिस उत्तराखंड-2025 की फर्स्ट रनरअप वैष्णवी लोहनी को साईं सृजन ने किया सम्मानित

देहरादून में सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित ‘मिस उत्तराखंड-2025’ के ग्रैंड फिनाले में वैष्णवी लोहनी को द्वितीय स्थान (फर्स्ट रनरअप) प्राप्त हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर साईं सृजन पटल कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने उन्हें सम्मान चिन्ह भेंट कर उनके […]

You May Like