5 दिनों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन

15 दिन पहले प्रारंभ हुई चारधाम यात्रा में अब तक 7,17,803 श्रद्धालु सभी धामों के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में सर्वाधिक 2,91,060 और बदरीनाथ में 1,60,885 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। जबकि यमुनोत्री के 1,39,789 और गंगोत्री के 1,26,069 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

पर्यटन विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी अधिक इजाफा होगा। 30 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो गई थी। जबकि केदारनाथ के दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुले थे।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 20 मार्च से आनलाइन पंजीकरण व्यवस्था शुरू की है। वहीं, 28 अप्रैल से विकासनगर, हरिद्वार और ऋषिकेश में आफलाइन पंजीकरण भी चल रहे हैं। रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण करा रहे हैं।

Next Post

कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना, प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्रालय का अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिपरिषद के प्रस्ताव में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और रणनीतिक कौशल […]

You May Like