कूड़ा वाहन में चरस मिलने पर ठेकेदार का टेंडर निरस्त…

News Khabar Express

भीमताल: थाना पुलिस ने बीते दिनों नगर पालिका भीमताल के कूड़ा वाहन से अवैध चरस के साथ चालक को गिरफ्तार किया था। नगर पालिका के कूड़ा वाहन से चरस मिलने के बाद पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने ईओ को कूड़ा वाहन के ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने का निर्देश दिया है।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका के वाहन में चरस मिलने की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने के लिए ईओ को निर्देश दिए हैं। भविष्य में इस तरह की घटना होने पर पालिका स्तर से भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित…

देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य के अधीन समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों/विद्यालयों में दिनांक 15 मार्च 2025 (शनिवार) को पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश प्रदेश […]

You May Like