परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 42 वाहनों के चालान व 04 वाहन सीज

News Khabar Express

आज परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 42 वाहनों के चालान किए गए और 04 वाहनों को सीज किए गए । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री जितेंद्र सांगवान के द्वारा हल्द्वानी -भीमताल -अल्मोड़ा एवं परिवहम कर अधिकारी गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी -रुद्रपुर मार्ग पर चैंकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, नो पार्किंग, सीट बेल्ट, हेलमेट, रिफ्लेक्टर, फिटनेस , परमिट शर्तो के उल्लंघन आदि के अभियोग में ई-रिक्शा, टैक्सी, मैक्सी, बस, ऑटो आदि वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई । प्रपत्र प्रस्तुत न करने की अभियोग में दो ई रिक्शा तथा दो टैक्सी मैक्सी वाहनों को सीज किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान परिवहन उप निरीक्षक श्री रामचंद्र, श्री गिरीश कांडपाल, श्री चंदन देला, श्री चंदन सूपयाल , श्री अनिल कार्की एवं श्री महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Next Post

मौसम विभाग के अपडेट, इस जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 27.12.2024 को सांय 6:30 बजे जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, 28.12.2024 को उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ जनपद नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में, विशेषकर 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना […]

You May Like